गार्डेनिंग टूल l gardening tuls care, gardening tips,bai pass prunar, anwahil prunar.

 गार्डेनिंग के लिए कोन सा टूल्स सही है।

गार्डेनिंग टूल, gardening tuls care, gardening tips, plant care, rose plant, bai pass prunar, anwahil prunar.

दोस्तों क्या हम कभी तलवार का उपयोग करके सब्ज़ियां काटते हैं। पेन का उपयोग करके क्या गढ़ढा खोदते है। या फिर प्रेस (स्त्री) का उपयोग करके पापड़ सेकते हैं। तो हम इस कैची का उपयोग करके अपने पौधों पर अपने गुलाब पर अत्याचार क्यों करते हैं। सभी काम के लिए सही टूल का उपयोग करना बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है। दोस्तों जब हम किसी भी पौधे को कट करते हैं तो एक तरीके से उस पर ज़ख्म हो जाता है। अगर यह सही टूल से सारफ कटिंग नहीं किया गया तो उस पर फंगस लगने और डाईबैक जैसे रोग का खतरा रहता है। गार्डन की कैंची को सिकेटर्स या प्रुनर कहा जाता है। 

                      इन प्रुनर के दो मुख्य प्रकार होते है।

पहला होता है बायपास प्रुनर और दूसरा होता है। येनवहिल प्रुनर इन दोनों की विशेषता मैं आपको बताता हूं। इसमें से जो बायपास प्रुनर  होता है वह उसके ब्लेड को बायपास करता है इसलिए इसे बायपास प्रुनर कहा जाता है। दूसरा जो  येनवहिल प्रुनर होता है। वह आगे का हिस्सा एक दूसरे से टच होता है। इसलिए इसे येनवहिल प्रुनर कहा जाता है। बायपास प्रूनर में ब्लेड की एक साइड शारप की जाती है और येनवहिल प्रुनर में ब्लेड की दोनों साइड शारप की जाती है और सबसे महत्वपूर्ण बायपास प्रुनर का उपयोग पौधे पर जो ज़िंदा टहनी होती है उन्हें काटने के लिए किया जाता है और येनवहिल प्रुनर का उपयोग पौधे के ऊपर जो मरा हुआ हिस्सा(सुखी लकड़ी) होता है उसे कट करने के लिए किया जाता है। येनवहिल प्रुनर का उपयोग अगर ज़िंदा टहनी पर किया गया तो वह ठीक तरीके से कट नहीं होता वह टहनी को पिचका देता है ब्रांच सारप कट नही होता और बायपास प्रुनर का उपयोग अगर बड़े आकार के सूखे टहनी में किया गया तो वह सही तरीके से कट नहीं करता इसीलिए एक होशियार गार्डेनर के पास दोनों तरीके के प्रुनर होने ही चाहिए। अगर आपने गार्डेनिग की अभी अभी शुरुआत की है और आपके पास बगीचा बहुत छोटा है तो आपका बायपास प्रुनर से भी काम चल जाएगा बाद में जब आपके पौधे बहुत बड़े हो जाएंगे तब आप येनवहिल प्रुनर ज़रूर लीजिए कोई भी प्रुनर लेते वक्त वो अच्छी क्वॉलिटी का हो और ब्रांडेड हो इसका ध्यान हमें रखना चाहिए क्योंकि यह एक 1 टाईम इन्वेस्टमेन है एक बार आपको अच्छी क्वालिटी प्रुनर का मिल गया तो वह दस साल चल सकता है।

प्रुनर की देखभाल किस तरह से करना चाहिए।

आपका गार्डेनिंग प्रुनर सालों साल चलाने के लिए सिर्फ तीन बातों का ध्यान आपको रखना है।

1) उसमें से पहला मुद्दा यह है प्लांट कटिंग करने के बाद आपका प्रुनर गिला ना रह जाए इसीलिए उसे सूखे कपड़े से पोछना चाहिए। 

2) दूसरा मुद्दा यह है कि इसे सही तरीके से रखना है।अगर यह खुले में रखा गया तो किसी को चोट लग भी सकता है गार्डेनिंग की समान रखने की जगह सुखा होनी चाहिए अगर उस पर नमी जमा हो गया तो उस पर जंग लगने का खतरा रहता है। बहुत लोग यह गलती कर देते हैं कि गार्डेनिंग टूल जब यूज करते है उसके बाद नीचे गमले में ही उसे रख देते हैं ऐसा हमें बिल्कुल भी नहीं करना है।

3) तीसरा मुद्दा यह है कि साल में एक बार प्रुनर को अच्छे से धार करा लेना चहिए जिससे पौधो का अच्छे से कटाई छटाई होता रहे।

आप को यह पोस्ट कैसा लगा कॉमेंट करके जरुर बताए।

                                  धन्यवाद।।

Post a Comment

0 Comments